फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव संबंधी सुविधाओं की जानकारी देगा मंत्र एप

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से हाल में ही लांच किए मंत्र एप को लेकर जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय स्थित सभागार में बृहस्पतिवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इसमें मंत्र एप के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम प्रबंधक रोली श्रीवास्तव ने बताया कि मंत्र एप 27 दिसंबर से जिले के सभी स्वास्थ्य कर्मियों के मोबाइल में काम करना शुरू कर देगा। जिला स्तर पर मौजूद सभी अधिकारियों का प्रशिक्षण ऑनलाइन कराया जा चुका है। एएनएम के प्रशिक्षण के बाद अब ब्लॉक स्तर के कर्मचारियों को भी इसी सप्ताह प्रशिक्षण दिया जाएगा। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित दुबे ने बताया कि इस एप के माध्यम से किस सेंटर पर कितना प्रसव हुआ और प्रसव संबंधी सुविधाओं की जानकारी आसानी से मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि एप के माध्यम से नवजात शिशु के टीकाकरण से लेकर डिलेवरी तक के सारे आंकड़े इस एप पर आशा व एएनएम भरेंगी। इससे जिला स्तर पर समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें