फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में बड़ा हादसा: लोहे के गेट में उतरा करंट, चपेट में आई बेटी; बचाने में चली गई पिता की जान; कई झुलसे

Wed, 02 Oct 2024 04:53 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

भदोही जिले के पूरेमुड़िया गांव में बिजली का करंट लोहे के गेट में उतरने से बड़ा हादसा हुआ। एक किशोरी करंट की चपेट में आने से गिर गई। उसे बचाने गए पिता की झुलसने से मौत हो गई। 
विज्ञापन
मौके पर रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले की कोतवाली क्षेत्र के पूरेमुड़िया गांव में ससुराल आए दामाद की करंट से मौत हो गई। जबकि बचाने में पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मृतक जौनपुर जिले का रहने वाला है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। लोहे के गेट में विद्युत दौड़ने से यह हादसा हुआ है।

विज्ञापन


यह है मामला
ज्ञानपुर कोतवाली इलाके के असनांव बाजार के पूरेमुड़िया गांव की गौतम बस्ती निवासी बहादुर गौतम के घर उनका दामाद अक्षय गौतम (35) आया हुआ था। अक्षय अपनी पत्नी रिंकी देवी, बेटी रौशनी (13) और बेटा रिषी उर्फ राजा (10) के साथ ससुराल में आए थे।

मंगलवार की रात में रोशनी बाल्टी में पानी लेकर मकान में लगे लोहे के गेट के समीप गुजर रही थी। तभी वह गेट में उतरे करंट की जद में आकर गिर गई। बचाने के लिए उसका पिता अक्षय गौतम पहुंचा तो वह गेट में चिपक गया। तभी साला अरविंद गौतम, साली पूनम गौतम, ससुर बहादुर गौतम व एक अन्य व्यक्ति अक्षय को बचाने पहुंचे तो वह भी करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


किसी तरह शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी को हटाया, लेकिन तब तक अक्षय की मौत हो गई। जबकि पांच घायल हैं। हादसे के बाद पूरेमुड़िया के गौतम बस्ती में हड़कंप मच गया। लोहे के गेट के बगल से गए विद्युत तार की वजह से यह हादसा हुआ है। गंभीर रूप से झुलसे एक युवक की हालत चिंताजनक बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें