यूपी के भदोही में यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई के लिए पुलिस को निर्देशित किया। जिले के एक इंटर कॉलेज के छात्र कार से बाहर निकलकर स्टंट दिखा कर रील बना रहे थे।
भदोही के एक इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा स्टंटबाजी करते हुए काफिला निकालकर रील बनाना महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो वायरल होने के बाद एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर चार अर्टिगा वाहनों को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
स्टंटबाजी कर रहे युवक कार का शीशा खोल दरवाजे पर स्टंटबाजी करते हुए रील बना रहे थे।
जिले में रविवार की दोपहर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वायरल वीडियो में यह देखने को मिला कि कुछ युवक सड़क पर चार वाहनों का काफिला बनाकर चलते हुए कार शीशा खोलकर उस पर बैठकर न सिर्फ स्टंटबाजी कर रहे थे, बल्कि रील भी बना रहे थे।
विज्ञापन
वीडियो में एक कॉलेज के छात्रों का बताया जा रहा है। वे काफिले के साथ निकलकर नगर में घूमते हैं और फिर कॉलेज के सामने आकर खड़े होते हैं। वीडियो वायरल होते ही एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस टीम ने वाहनों के नंबर से उसे ट्रेस किया और सीसीटीवी के माध्यम से वाहनों की तलाश की। जिसके बाद स्टंट बाजी करते हुए काफिला निकालने वाले चार वाहनों को सीज कर दिया।
एसपी ने बताया कि सार्वजनिक जगहों पर रीलबाजी या स्टंटबाजी कहीं से भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। जांच पड़ताल के बाद चारों वाहनों को सीज कर दिया गया है।