फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों की मदद कर रमजान को खास बनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नगर के तकिया कल्लन शाह जामा मस्जिद के पेश इमाम और रुयते हेलाल कमेटी के सद्र हाफिज परवेज अच्छे ने कहा है कि पूरी दुनियां कोविड-19 से जूझ रही है। कामगार काम नहीं कर पा रहे हैं। कारोबारियों के काम बंद हैं। हर तरफ से आमदनी का जरिया बंद है। ऐसे में सबको ईदुल फित्र बहुत ही सादगी से मनाना चाहिए। कोविड-19 ने हमें एक अच्छा अवसर दिया है कि हम गरीबों की मदद कर माहे रमजान और ईद को यादगार बना सकते हैं।
विज्ञापन

हाफिज ने रविवार को कहा कि जो हालात हैं उसका सामना कई तरह से किया जा सकता है। न केवल अपने वतन के नियमों-कानून में बंध कर कोरोना का सामना कर सकते हैं बल्कि इस बार गरीबों की मदद करने का हमें सबसे अहम तरीन मौका मिला है। कहा कि सभी का प्रयास हो कि इस वर्ष ईद बेहद सादगी से मनाएं। जो भी पैसा बचा सकें उसे बचाकर उन गरीबों पर खर्च कर दें जो कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मदद करते वक्त यहीं देखा जाना चाहिए कि सामने वाला किस धर्म जाति से ताल्लुक रखता है।
कहा कि मुकद्दस रमजान को अपने और परिवार के बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें बल्कि कम से कम घरों से बाहर निकलें। घर पर रोजा नमाज के साथ साथ कुरआने पाक की तिलावत करें और पूरी दुनिया को कोरोना से मुक्ति के लिए अल्लाह से दुआ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें