फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल, छह थाना प्रभारी हटाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने रविवार की देर रात पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल कर दिया। छह थाना प्रभारी समेत 17 निरीक्षकों का कार्यक्षेत्र बदल दिया। सबको तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

निरीक्षक रामबहादुर चौधरी को विवेचना सेल से प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज, संतोष कुमार श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज से विवेचना सेल में तैनात किया गया। इसी तरह रामनगीना यादव प्रभारी आईजीआरएस सेल से प्रभारी निरीक्षक सुरियावां, शेषनाथ पाल प्रभारी निरीक्षक सुरियावां से विवेचना सेल, राकेश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक ऊंज से प्रभारी निरीक्षक दुर्गागंज, राजेश प्रताप सिंह को पुलिस लाइंस से प्रभारी निरीक्षक ऊंज में तैनात किया गया है। मदनलाल को दुर्गागंज से प्रभारी यूपी 112, मनोज कुमार को प्रभारी यूपी 112 से थाना प्रभारी कोइरौना, गीता राय को कोइरौना से महिला थाना, अमृता सिंह को महिला थाने से प्रभारी महिला प्रकोष्ठ, अतुल कुमार राय को साइबर थाना से प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना, श्याम बहादुर यादव को पुलिस लाइंस से क्राइम ब्रांच प्रभारी, निरीक्षक अश्वनी त्रिपाठी को डीसीआरबी से चुनाव सेल, रमाकांत शर्मा को चुनाव सेल से विवेचना सेल, राम विलास सिंह को पुलिस लाइन से विवेचना सेल, संतोष कुमार सिंह को पुलिस लाइन से आईजीआरएस सेल और आरती पांडेय को महिला सेल से थानाध्यक्ष चौरी बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें