फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सीतामढ़ी में मेन लाइन का खंभा टूटा, 12 घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। सीतामढ़ी विद्युत उपकेंद्र की 33 केवीए पारेषण लाइन का खंभा अतरौरा रेलवे लाइन के पास सोमवार की सुबह आठ बजे टूट गया। इससे सीतामढ़ी उपकेंद्र की मेन लाइन से आपूर्ति दिनभर ठप रही। इससे 100 गांव के लगभग एक लाख लोग परेशान हुए। बिजली निगम के अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए साढ़े आठ बजे मौका मुआयना करके मरम्मत का काम शुरू किया। दोपहर 12 बजे के लगभग नया खंभा लगाया गया। इसके बाद टूटे तार को बदला गया। देर शाम सात बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

तीन फीडर हो गए थे बंद
सीतामढ़ी विद्युत उपकेंद्र के जेई लवकेश सिंह ने बताया कि मेन लाइन का खंभा टूटने से तीन फीडर बंद हो गए थे। शाम पांच बजे तक मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया था। देर शाम सात बजे मेन लाइन से आपूर्ति बहाल होने के बाद सभी फीडरों को चालू कर दिया गया।

पानी के दिनभर भटकते रहे लोग
मेन लाइन में फॉल्ट आने से 100 गांव में बिजली संकट एक साथ शुरू हो गया। भीषण गर्मी में दिनभर पानी के लिए लोग भटकते रहे। जहां कहीं भी हैंडपंप दिखा लोग बाल्टी व डिब्बा लेकर जुट जा रहे थे। गांव के लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में इन्वर्टर भी दे दिए जवाब
सुबह आठ बजे बिजली कटने पर किसी को नहीं पता था कि बिजली अब देर शाम तक आएगी। लोग सामान्य कटौती समझकर पंखा और अन्य बिजली उपकरण का प्रयोग कर रहे थे। चार घंटे तक बिजली नहीं आने पर लोगों ने उपकेंद्र पर फोन करना शुरू किया। तब सूचना मिली कि मेन लाइन का खंभा टूट गया है। शाम तक बिजली आएगी। तब तक इधर घरों में लगे इन्वर्टर की बैटरी डिस्चार्ज होने का अलार्म बजा चुकी थी। इसका खामियाजा यह हुआ कि दोपहर के बाद लोगों को भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ा।

इन गांवों में नहीं रही बिजली
नारेपार, सीतामढ़ी, बारीपुर, बनकट, डीघ, कटरा बाजार, पैगहा बाजार, अरई, खेमापुर, कुड़ीकला, कूंडी खुर्द, इटहरा, मवैयाथान सिंह, बसगोती मवैया, हरीरामपुर, धनतुलसी, कलातुलसी, महरच्छ, कलिक मवैया, भुर्रा, छेछुआ सहित सौ गांवों में बिजली नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें