फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: महाकुंभ ः बनारस जाने वाली लेन पर एक किमी तक लगी वाहनों की कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज महाकुंभ को लेकर वाहनों की बढ़ी भीड़ से टोल प्लाजा पर जबरदस्त दबाव रहा। बृहस्पतिवार को प्रयागराज से वाराणसी जाने वाली लेन पर करीब एक किमी तक चार पहिया वाहनों का काफिला लग गया। जिसे छुड़ाने में टोलकर्मियों और मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के पसीने छूट गए।
विज्ञापन

प्रयागराज महाकुंभ में इन दिनों प्रति दिन औसतन नौ से 10 हजार वाहन आ जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को तो प्रयागराज के लिए जाने वाले लगभग 19,000 वाहन और वाराणसी के लिए लौटने वाले लगभग 15000 वाहन रहे।
खास बात है कि इसमें 90 फीसदी चार पहिया वाहन शामिल हैं। टोल को विशेष स्नान पर्वों पर निशुल्क् किया गया था, लेकिन अब यहां शुल्क के साथ गाड़ियों को आने-जाने दिया जा रहा है। इन दिनों वाहनों के बढ़े दबाव के कारण टोल पर भी खुब गाड़ियों का काफिला देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम करीब एक किमी तक वाहनों की कतार लग गई। जिससे जाम में फंसे लोग परेशान होते दिखे। हालांकि इस दौरान टोल कर्मी जाम छुड़ाने और वाहनों को जल्दी-जल्दी पास कराने में लगे रहे।
प्रयागराज से वाराणसी जाने वाली लेन पर वाहनों की कतार का मुख्य कारण आसपास सर्विसलेन पर सजी दुकानें भी हैं। इससे वाहनों को निकलने में परेशानी हुई। चेतावनी के बाद भी दुकानें सज रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें