फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ: पांच ठहराव स्थल, आठ जगहों पर बैरियर, अलर्ट मोड पर 24 अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रयागराज महाकुंभ का सोमवार से शुभारंभ हो जायेगा। प्रयागराज से सटा जिला होने के कारण जिले में विशेष तैयारियां की जा रही है। हाईवे पर पांच जगहों पर ठहराव स्थल बनाए गये हैं। वहीं आठ स्थानों पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जायेगी। हाईवे पर तीन थानों में अस्पतालों के अलावा जिले के 24 अस्पतालाें को अलर्ट मोड में रखा गया है। वहीं बड़े वाहनों को लेकर रूट डायवर्जन भी किया गया है।
विज्ञापन

प्रयागराज के संगम तट पर महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। महाकुंभ को लेकर जिले में विशेष तैयारियां की गई है। जिले से होकर गुजरने वाले वाहनों पर विशेष निगरानी के साथ-साथ प्रयागराज व जिले की सीमा में प्रवेश करने वाले हर वाहनों पर निगरानी रखी जा रही है। प्रयागराज से सटा होने के कारण भदोही जिले में विशेष तौर तैयारियां करने के साथ ही सुरक्षा के भी चाक चौबंद व्यवस्था किये जा रहे हैं। श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो। लाखों की संख्या में इधर से गुजरने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने और उनकी स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर पांच जगहों पर ठहराव स्थल बनाए गये हैं। वहीं 24 अस्पतालों को अलर्ट मोड में डाला गया है। लालानगर टोल प्लाजा और औराई चौराहा पर क्रेन मौजूद रहेगा।


यहां होंगे पार्किंग और रुकने के इंतजाम
जिले में हाईवे किनारे पांच जगहों पर पार्किंग व रुकने के इंतजाम किये जा रहे हैं। जिसमें रामदेव पीजी कालेज, ऊंज, राजपूत ढाबा के पीछे, रामलीला मैदान गोपीगंज, गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज और काशीराज इंटर कॉलेज के मैदान पर श्रद्धालुओं को ठहरने और पार्किंग के इंतजाम किये जा रहे हैं।
विज्ञापन




इन स्थानों पर बैरियर लगाकर होगी चेकिंग
जिले की सीमा पर कुल पांच जगहों पर बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की जाएगी। जिसमें वाराणसी सीमा के पास बाबूसराय जीटी रोड, औराई, जीटी रोड भीटी के पास ऊंज, बनारस की सीमा पर कंधिया फाटक, चौरी, जौनपुर सीमा के पास धौरहरा, भदोही, प्रयागराज सीमा पर कोटवा भीटी मार्ग, कुढवा, दुर्गागंज, मानीडीह, दुर्गागंज और धनतुलसी, कोईरौना शामिल है। इसके अलावा यातायात के अनुपालन को दुर्गागंज तिराहा, हॉस्टल चौराहा, गोपपुर चौराहा, गोपीगंज चौराहा, मिर्जापुर तिराहा, ज्ञानपुर रोड गोपीगंज, औराई चौराहा, माधोसिंह रेलवे क्रॉसिंग, कस्बा भदोही, धौरहरा जौनपुर बॉर्डर, रेलवे स्टेशन भदोही, पकड़ी तिराहा पर यातायात पुलिस की तैनाती रहेगी।


डायवर्जन चार्ट तैयार, आवश्यकता होने पर करेंगे लागू

महाकुंभ के दौरान कानपुर/फतेहपुर से प्रयागराज होकर वाराणसी/चन्दौली/बिहार जाने वाले वाहन फतेहपुर से रायबरेली- प्रतापगढ़-मुगराबादशाहपुर-मछलीशहर-जौनपुर-जलालपुर-फूलपुर-बावतपुरएयरपोर्ट-मगारी-पलहीपट्टी-चौबेपुर-रजवारी-सैदपुर-चहनिया-सकलडीहा-चन्दौली-सैय्यदराजा-बिहार में प्रवेश करेंगे। या फिर फतेहपुर से रायबरेली- प्रतापगढ़-मुगराबादशाहपुर-मछलीशहर-मड़ियाहूँ-भदोही-औराई कछवा राजातालाब अखरी बाईपास नारायण बाईपास-चन्दौली- सैय्यदराजा- नौबतपुर होते हुए भी बिहार जा सकते हैं। इसके लिए धौरहरा पुल व औराई चौराहा पर पुलिस की भी विशेष निगरानी रहेगी। इसके अलावा कौशाम्बी से प्रयागराज होकर वाराणसी की ओर जाने वाले वाहन हण्डिया-गोपीगंज औराई-मिर्जामुराद राजातालाब होते हुए वाराणसी जा सकेंगी और इसी मार्ग से वापस भी आ सकेंगी। इसी तरह वाराणसी से मीरजापुर होकर रीवा मध्यप्रदेश जाने वाले भारी वाहन वाराणसी से औराई-मीरजापुर-लालगंज-हनुमना-मनगवा होकर रीवा पहुंचेगी और इसी मार्ग से वापस भी हो सकेंगी। रूट डायवर्जन चार्ट जब आवश्यकता होगी तो लागू किया जायेगा।

हाईवे पर लगाए गए रिफ्लेक्टर

वाराणसी प्रयागराज हाईवे से बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम स्नान के लिए प्रयागराज जायेंगे। जिसको लेकर हाईवे पर होने वाली दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए विशेष सावधानियां बरती जा रही है। रविवार को हाईवे के फ्लाई ओवरों पर रिफलेक्टर लगाए गए। जिससे की महाकुंभ के दौरान हाईवे पर जाने वाले वाहनों का दबाव बढ़े तो दुर्घटना की आशंका कम रहे। इसके अलावा हाईवे संकेतक बोर्ड भी बनाए गए।

भदोही का श्रीअन्न व कालीनों का भी लगेगा स्टॉल

प्रयागराज संगम तट पर महाकुंभ में भदोही का श्रीअन्न व कालीनों का भी स्टॉल लगाया गया है। जिले से करीब 200 विशेष आसनी वाले कालीन तैयार हुए हैं। जिला कारागार के बंदियों ने तैयार किया है। वहीं महाकुंभ का लोगाे, लेटे हनुमान जी व प्रभु श्रीराम की विशेष कालीनें भी हैं। इसी तरह कृषि विभाग की ओर भदोही के श्रीअन्न का स्टॉल लगाया जायेगा।

प्रयागराज महाकुंभ को लेकर जिले में पुख्ता तैयारियां है। जिले के सभी 10 एंट्री प्वाइंट पर आईपी बेस कैमरा लगाया गया है। जिससे जिले में आने वाले वाहनों और श्रद्धालुओं की काउंटिंग की जा रही है। वहीं होल्डिंग एरिया बनाया गया है। अगर प्रयागराज में अधिक भीड़ होती है तो श्रद्धालुओं को यहां रोका जायेगा। श्रद्धालुओं के लिए पीने का पानी व अलाव इत्यादि की भी विशेष इंतजाम किये गये हैं। - विशाल सिंह, जिलाधिकारी।

जिले में एक प्लाटून एसएसबी की टीम आई है, जो विशेष निगरानी रख रही है। वहीं टोल प्लाजा के पास कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां से हर गतिविधियों पर नजर रखा जायेगा। प्रमुख जगहों पर सीआरपीएफ, पुलिस व पीएसी की तैनाती है। वहीं हर एंट्री प्वाइंट पर नजर रखा जा रहा है। रूट डायवर्जन चार्ट तैयार है। अगर जरूरत हुई तो उसी अनुसार वाहनों को निकाला जायेगा। - अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें