भदोही। शीतलहर और कोहरे में पिछले कुछ दिनों से लेट हो रही ट्रेनों के बीच रविवार को 15119 देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस रद्द रही।
रेल यात्रियों के लिए रविवार को अच्छी बात यह रही कि ट्रेनें मुश्किल से एक से डेढ़ घंटे ही विलंबित रहीं। ट्रेनें विलंब से चलने पर रेल यात्रियों की कठिनाई बढ़ जाती है। रविवार को भदोही-जंघई रूट पर ट्रेनें अधिक लेट नहीं रहीं।
इनमें 11107 ग्वालियर-बनारस बुंदेलखंड एक्सप्रेस 1.50 घंटे, 15120 देहरादून-बनारस जनता एक्सप्रेस 1.10 घंटे, 13006 अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल एक्सप्रेस सवा घंटे, 12876 आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस दो घंटे देरी से भदोही पहुंची तथा 11071 एलटीटी-बलिया कामायनी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे विलंब से चल रही थी। संवाद