फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अष्टमी पर महागौरी की विधि विधान से हुई पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि को सौभाग्य प्रदान करने वाली और रोगों से मुक्ति प्रदान करने वाली महागौरी देवी की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान मंगलवार को जिले के सभी देवी मंदिरों में सुबह चार बजे से लेकर देर रात तक दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

नवरात्र की अष्टमी तिथि को ज्ञानपुर के हरिहर नाथ मंदिर परिसर स्थित देवी काली के मंदिर में लोगों ने पहुंचकर दर्शन पूजन किया। ज्ञानपुर में ही स्थित घोपईला माता मंदिर में मां दुर्गा के दर्शन पूजन करने वालों की भीड़ लगी रही। इस दौरान लाइन में खड़े लोग बीच-बीच में माता रानी के जयकारे भी लगा रहे थे । वहीं गोपीगंज में नगर के ज्ञानपुर ब्लॉक परिसर में स्थित चौरा माता मंदिर और मिर्जापुर रोड पर स्थित कालीदेवी मंदिर में दर्शन पूजन के लिए भक्तों की देर रात तक भीड़ लगी रही। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने डेरवा स्थित शीतला माता मंदिर में भी मां शीतला के विग्रह स्वरूप का दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें