फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित कटौती से व्यापारियों में नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज। स्थानीय बाजार क्षेत्र में कई दिनों से जारी अघोषित विद्युत कटौती ने व्यापारियों में नाराजगी है। व्यापारियों ने कटौती बंद करने की मांग की है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के अध्यक्ष जयदयाल मोदनवाल जगत ने बताया कि महामारी के साथ ही धूप और गर्मी लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने दे रही है। कोरोना संक्रमण के कारण व्यापारी ठीक से कारोबार भी नहीं कर पा रहे हैं। उधर, बिजली कटौती से परेशानी और बढ़ गई है। 20 घंटे के रोस्टर में मात्र 10 से 12 घंटे बिजली मिलती है। उसमें भी अधिकारी-कर्मचारी व्यवधान बन जाते हैं। लोकल फाल्ट को सुधारने के नाम पर कई-कई घंटे का समय लगा दिया जाता है। दिन में किसी तरह लोग समय बीता लेते हैं लेकिन रात काटना मुश्किल हो जाता है। कटौती के कारण लगभग एक सप्ताह से व्यापारी रात के समय जनरेटर चलाकर सोने के लिए विवश हैं। इसमें हजारों रुपये का डीजल फूंक चुके हैं। बिजली न मिलने के कारण घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब देने लगे हैं। उपकेंद्र गिराई-गोपीगंज पर तैनात अधिकारियों से ज्ञानपुर फीडर पर होने वाली कटौती को रोकने की मांग भी की गई लेकिन कटौती जारी है। उप खंड अधिकारी दिनेश पटेल ने बताया कि रात के समय फीडर में कोई छेड़छाड़ नहीं होती। दिन में आग लगने की घटनाओं को देखते हुए कुछ देर के लिए फीडर बंद कराया जाता है। जैसे ही मौसम नम होता है, आपूर्ति चालू करा दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें