फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपाउंडर बनकर पिलाया चाय, नींद आने पर किया हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गिराई स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार की रात जहर खुरानों ने तीन महिलाओं को शिकार बनाया। इस दौरान जहर खुरान कंपाउडर बन महिलाओं को नशीली चाय पिलाया था। महिलाओं के बेहोश होने पर जहर खुरान उनका सामान आदि लेकर फरार हो गए। पीड़ित महिलाओं के शिकायत करने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन

ज्ञानपुर कोतवाली के रायपुर गांव निवासी गीता शुक्ला को उपचार के लिए परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। रात में गीता की देखरेख के लिए उनकी ननद मीरा देवी अस्पताल में रुकी। जहरखुरानी की शिकार मीरा ने बताया कि रात में कंपाउंडर बनकर आए एक युवक ने कहा कि आपका आपरेशन हुआ है, डॉक्टर साहब चाय पीने के लिए बोले हैं। रात होने के कारण मीरा चाय लाने में असमर्थ हुई, इस दौरान युवक कहीं से चाय लाकर उन्हें दिया। चाय पीने के कुछ देर बाद मरीज गीता और देखरेख को आई ननद मीरा को नींद आ गई। सुबह जब नींद खुली तो पता चला कि गीता के गले से सोने की चेन गायब है। इसीक्रम में कोइरौना थाना क्षेत्र के मठहा-बारीपुर गांव निवासी शांति देवी और उनके पति लालचंद शुक्ला को अचेत कर जहर खुरान जेब से रुपया निकाल फरार हो गए। लालचंद ने बताया कि उनके भाई की पत्नी मिथिलेश देवी भर्ती थी वो तथा पत्नी शांति देवी देखभाल के लिए अस्पताल में रुके थे। उसी समय कथिक कंपाउंडर ने दोनों को नशीली चाय पिलाया। उप निरीक्षक संतोष राय ने कहा कि तहरीर पर सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया है युवक शीघ्र ही हाथ लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें