छात्रसंघ चुनाव का कार्यक्रम घोषित हो चुका है। 28 को नामांकन पत्रों की खरीद होगी।
केएनपीजी कालेज प्रशासन ने छात्रसंघ के संभावित प्रत्याशियों को प्रचार सामग्री हटाने का निर्देश दिया है। लेकिन, उनपर इसका असर नहीं है। आचार संहिता जारी होने के बावजूद केएनपीजी परिसर की दीवारें रंग-बिरंगे बैनर-पोस्टर से पटी पड़ी हैं।
बुधवार से छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो जाएगी। ऐसे में माना जा रहा है कि कालेज प्रशासन की निष्क्रियता दावेदारों को कायदे-कानून की धज्जियां उड़ाने का मौका दे रही है।
इस बारे में केएनपीजी के छात्रसंघ निर्वाचन अधिकारी डॉ. श्रीनिवास पांडेय का कहना है कि सोमवार को अधिसूचना जारी होते ही आचार संहिता लागू हो गई है। जो दावेदार बैनर पोस्टर लगाए हुए हैं, उनके लिए चेतावनी भी जारी की गई है।
मंगलवार को अवकाश होने के कारण कालेज बंद था। बुधवार को कालेज खुलने पर आचार संहिता के संबंध में कार्रवाई की जाएगी।