फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने सिविल जज के आवास का ताला तोड़ा

Wed, 28 Oct 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 तीन दिनों का अवकाश खत्म होने के बाद मंगलवार को वह जब आवास पर पहुंचे तो ताला टूटा देख अवाक रह गए। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस, क्राइम ब्रांच और फ्रिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन



मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले के निवासी पवन कुमार सिंह की तैनाती जिले में चार माह पूर्व हुई। प्रोफेसर कालोनी में जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज के सामने एक किराए के भवन में वह रहते हैं।

24 से 26 अक्टूबर तक वह अवकाश लेकर घर चले गए थे। आवास में किसी के न होने की भनक लगने के बाद चोरों ने सोमवार की रात ताला तोड़कर अंदर रखे एक लैपटाप, चेकबुक और पांच हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


मंगलवार को सिविल जज जब घर से लौटने के बाद आवास पर पहुंचे तो कमरों का ताला टूटा देखकर अवाक रह गए। सूचना मिलने के बाद कोतवाली प्रभारी ज्ञानपुर प्रमोद त्रिपाठी, क्राइम ब्रांच और फिंगर प्रिंट स्पेशलिस्ट मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


 करीब एक घंटे तक छानबीन की गई। तहरीर मिलने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें