फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सीतामढ़ी में लवकुश जन्मोत्सव मेला शुरू

विज्ञापन
सीतामढ़ी में नवमी मेले का शुभारंभ करते डीघ ब्लॉक प्रमुख प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा। संवाद
विज्ञापन
सीतामढ़ी। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम एवं जगत जननी मां सीता के सुपुत्रों लव-कुश कुमारों के जन्मोत्सव को लेकर जिले के धार्मिक एवं पौराणिक स्थल सीतामढ़ी में बृहस्पतिवार को नौ दिवसीय नवमी मेला शुरू हो गया। धार्मिक कार्यक्रमों का उद्घाटन मंत्रोच्चार के बीच मुख्य अतिथि डीघ ब्लाॅक के प्रभारी ब्लाॅक प्रमुख मनोज मिश्रा और विनय दूबे ने किया। मुख्य अतिथि मनोज मिश्रा ने कहा कि लवकुश कुमारों की जन्मस्थली दिव्य पावन भूमि है।
विज्ञापन

कहा मेला और धार्मिक कार्यक्रम उत्तरोतर वृद्धि पर है। एक समय में यह मेला अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त करेगा। इसके पूर्व अतिथियों ने पं बलस्टर शुक्ल के आचार्यत्व में विधि विधान पूर्वक गंगा पूजन और गंगा महाआरती की। इसी के साथ महर्षि वाल्मीकि आश्रम और श्री सीताधाम मौनीबाबा आश्रम में श्रीराम कथा , प्रवचन और भजन शुरू हो गया। नौ दिनों तक धार्मिक स्थली सीतामढ़ी में श्री रामकथा की अमृतवर्षा होगी। मुख्य मेला आषाढ़ शुक्ल पक्ष नवमी तिथि 23 जुलाई को होगा। श्री राम कथा सुबह और शाम को दो पालियों में होगा। संचालन मनोज चतुर्वेदी ने किया। इस मौके पर मुन्नालाल पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, हौसिला प्रसाद मिश्र, दुर्गेश तिवारी, दिनेश सिंह, बसंत लाल गौड़, पप्पू सिंह, श्याम बहादुर सिंह, रामकैलाश तिवारी, मुन्ना सिंह, विधान चंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें