फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ज्ञानपुर कैनाल के आठ पंप चालू, टेल तक पहुंचेगा पानी

विज्ञापन
केहुनी में ज्ञानपुर पंप कैनाल के आठ पंपो से निकलता पानी। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। मानसून की बेरूखी से परेशान किसान नहर से धान की रोपाई कर सकेंगे। बारिश न होने से सिंचाई विभाग ने ज्ञानपुर पंप कैनाल के आठ पंपो को चालू कर दिया है। इससे मुख्य नहरों में प्रति सकेंड 1200 क्यूसेक पानी गिर रहा है। इससे रजवाहा और सभी माइनरों के टेल तक पानी पहुंचने की उम्मीद बढ़ गई है। प्रयागराज के केहुनी स्थित ज्ञानपुर पंप नहर कैनाल से भदोही, प्रयागराज, मिर्जापुर और वाराणसी के 85 हजार किसानों की 36 हजार हेक्टेयर रकबे की सिंचाई होती है। अबकी बार मानसून की बेरूखी ने किसानों को परेशान कर दिया है। जुलाई के शुरूआत में कुछ दिन हल्की बारिश के बाद एक बार फिर मौसम दगा दे दिया है। इससे धान की नर्सरी तैयार होने के बाद भी किसान रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। किसान मानसून का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक ज्ञानपुर पंप कैनाल के चार से पांच पंप को ही चालू किया गया था, लेकिन बारिश की स्थिति देखते हुए 13 जुलाई से पंप कैनाल के आठ पंप को चालू कर दिया है। सिंचाई विभाग का मानना है कि इससे सभी माइनरों और रजवाहा में पानी टेल तक पहुंच जाएगा। अधिशासी अभियंता नहर सुधीर कुमार पाल ने बताया कि बारिश न होने से पंप कैनाल के आठ पंपों को पूरी क्षमता से चालू किया गया है। जिससे प्रति सेकेंड 1200 क्यूसेक पानी निकल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें