फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार दूसरे साल जीता खो-खो का खिताब

Thu, 19 Nov 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 सीबीएसई की क्लस्टर फोर गेम प्रतियोगिता बाबतपुर वाराणसी के एसएस पब्लिक स्कूल में 13 से 16 नवंबर तक चली, जिसमे उत्तर  प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों की कुल 42 टीमों ने भाग  लिया। 
विज्ञापन


खो खो प्रतियोगिता में कई टीमों को हराते हुए दयावंती पुंज मॉडल  स्कूल की ब्वायज अंडर-19 की टीम फाइनल में पहुंची।  फाइनल के मुकाबले में  डीपीएमएस की टीम ने बिहार के केएन मेमोरियल स्कूल, गया  को हरा ट्रॉफी पर कब्जा किया।

उल्लेखनीय है कि बीते वर्ष भी दयावंती पुंज मॉडल स्कूल की ब्वायज टीम ने अपना परचम लहराते हुए चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया था।छात्रों के शानदार प्रदर्शन पर स्कूल में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिंसिपल डॉ. राजकुमारी ने छात्रों के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता ब्यक्त करते हुए पूरी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें