फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्याग, पराक्रम और सत्य के प्रतीक हैं भगवान परशुराम : विपुल दुबे

विज्ञापन
परशुराम चबूतरा पर भगवान परशुराम की पूजा करते ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भगवान परशुराम जयंती पर रविवार को जिले में जगह-जगह विविध आयोजन हुए। सामाजिक संस्थाओं के साथ ब्राह्मण समाज के लोगों ने परशुराम जी की जयंती मनाई। भगवान परशुराम का विधिवत अनुष्ठान के साथ पूजन-अर्चन किया गया। ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे ने कहा कि भगवान परशुराम त्याग, पराक्रम और सत्य के प्रतीक हैं। अभोली ब्लॉक के दुर्गागंज बाजार से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हाथों में धर्म ध्वजा, सिर पर भगवा पगड़ी बांधकर और हजारों की संख्या में बाइक सवार श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे पर भगवान परशुराम और जय श्रीराम के नारे लगाते रहे। करीब नौ किलोमीटर लंबी यात्रा में हजारों लोग रंग-अबीर गुलाल उड़ाए। दुर्गागंज बाजार से भव्य जुलूस और शोभायात्रा सदलूबीर, हरिकरणपुर, छनौरा, बिहियापुर होते हुए सुरियावां बाजार के बाइपास अटल चौक पर समाप्त हुई। इस मौके पर सुनील पांडेय, राजकुमार पांडेय, ललन पांडेय, अमितेश शुक्ला, राहुल तिवारी, रोहित दुबे, रीना श्रीवास्तव आदि रहे। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) कार्यालय पर धार्मिक अनुष्ठान के बीच कलश स्थापना हुई। पं. संस्कार दुबे ने विधिवत मंत्रोच्चारण करके पूजन कराया। इस मौके पर कमल तिवारी, धनंजय दुबे, विकास दुबे, राहुल तिवारी, अमित मिश्रा, संतोष दुबे, अभिषेक दुबे, प्रवीण दुबे, करण दुबे आदि रहे। डीघ ब्लॉक के बीसा मधैना में विशाल जुलूस और शोभायात्रा निकाली गई। मधैना स्थित इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर निकला जुलूस बैरी, सुगंधपुर, केवलपुर, तलिया, इनारगांव, सेमराध, पुरवां, इब्राहिमपुर, बदरी, जगदीशपुर, गोपालपुर, केदारपुर और बेरासपुर होते हुए बीसा पहुंची। इस मौके पर डॉ. आजाद दुबे, मुकेश मिश्रा, मातामणि दुबे, टुनटुन दुबे, रिंकू दुबे, चंचल दुबे आदि रहे।
विज्ञापन

विधायक ने किया पूजन, सुंदरकांड पाठ का आयोजन
ज्ञानपुर स्थित भगवान परशुराम चबूतरा पर श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। गिरजा शंकर तिवारी ने विधायक को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। ज्ञानपुर विकास मंच की ओर से सुंदरकांड पाठ हुआ। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, ब्रह्मजीत शुक्ला, गिरजा शंकर तिवारी उर्फ कल्लू, तेगा सिंह, रायपुर प्रधान दीपू शुक्ला, रामकपूरा प्रधान धनी, उपाध्यक्ष राजा तिवारी, शिवकुमार दुबे, रामेश्वर उपाध्याय, नानक जायसवाल आदि रहे।
धर्म की स्थापना करके बुराईयों का किया अंत : राजेंद्र दुबे
ज्ञानपुर विस के धीरपुर बैदा गांव में दादा श्री परशुराम की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि सपा नेता राजेंद्र दुबे ने भगवान श्रीपरशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ दीप प्रज्जवलित कर किया। कहा कि भगवान परशुराम ने धर्म की रक्षा का वीणा उठाया। न्याय और अन्याय की इस लड़ाई में भगवान परशुराम ने धर्म की स्थापना की। बुराइयों का अंत किया। वर्तमान में धर्म की स्थापना का संकल्प ही असली समाजवाद माना जाता है। उन्होंने भगवान परशुराम और बजरंग बली की आरती उतारी। इस मौके पर धर्मेंद्र मिश्र, विजय शंकर मिश्रा, दया शंकर मिश्रा, महेंद्र मिश्र, विशाल, शुभम, शिवम, आकाश, अंचल, राहुल, मयंक, दिलीप, अंकित, दीपांशु आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें