फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पीपापुल का चकरप्लेट खिसका, आवागमन कष्टदायी

विज्ञापन
रामपुर घाट पर चकरप्लेट ​खिसकने से खड़े लोग। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
गोपीगंज। मिर्जापुर को जोड़ने वाला रामपुर पीपापुल गर्मी में लोगों के लिए कस्टदायी बन गया है। पुल से संपर्क मार्ग पर बिछाया गया चकरप्लेट खिसकने से साइकिल, बाइक सवार आए दिन फंस जा रहे हैं। इससे हर रोज जाम लग जा रहा है। शिकायत के बाद भी सुधार नहीं होने पर लोगों में नाराजगी है। गोपीगंज नगर एक व्यापारिक केंद्र है। जहां पर जिले के अलावा गंगापार के लोगों का आनाजाना रहता है। गंगा पर भले ही पक्का पुल का निर्माण शुरू हो गया है, लेकिन अब भी लोगों का आना-जाना पीपापुल के माध्यम से होता है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग गंगा से उस पार और उस पास से लोग इधर आते हैं। पीपापुल बनाने के दौरान चकरप्लेट सही नहीं बिछाया गया है। इससे कई स्थानों पर वह खिसक गया है। कई स्थानों पर बालू फैलने से चकरप्लेट दिखाई नहीं देता है। इससे साइकिल और बाइक सवार रेत में फंस जाते हैं। जिम्मेदार चकरप्लेट को व्यवस्थित न कर मूक दर्शक बने हैं। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें