रैली निकाल बच्चों ने किया जागरूक
प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय ज्ञानपुर के बच्चों ने सोमवार को नामांकन रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। सभासद राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तख्तियों पर लिखे स्लोगन पढ़ेंगे-पढ़ाएंगे, देश का मान बढ़ाएंगे।
शिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने का सब करो जतन, बेटी-बेटा एक समान, सबको शिक्षा सबको ज्ञान आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। कहा गया कि सभी अपने बच्चों को स्कूल पढ़नें के लिए अवश्य भेंजें तभी विकास होगा। इससे उनका अपना भी विकास होगा और देश्ा का भी। रैली बालीपुर से चकटोडर होते हुए शीतल पाल तिराहे से होकर विद्यालय पहुंची। इस मौके पर शिक्षक अखिलेश कुमार, जमाल अख्तर, शिवम श्रीवास्तव, गायत्री मौर्य, रागिनी यादव, रंजना, तृप्ति श्रीवास्त आदि मौजूद रहे।