फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया आवास अपात्रों को बांटने का आरोप

Tue, 12 Apr 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
अपात्रों को भी लोहिया आवास, समाजवादी, विकलांग और विधवा पेंशन, राशन कार्ड का लाभार्थी बना देने से नाराज डीघ विकास खंड के किशुनदेवपुर गांव के लोगों ने सोमवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों ने अपात्रों को मिलीं सुविधाओं की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई और पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाने   की मांग की।
विज्ञापन


दो दर्जन से अधिक की तादाद में पहुंचे ग्रामीणें ने मामले में कार्रवाई न होने पर शासन-स्तर पर  भी शिकायत करने आैर आंदोलन करने की चेतावनी दी।ग्राम पंचायत सदस्य मोहम्मद इदरीस, रमेश कुमार, अशोक कुमार बिंद, रन्नो देवी, सोनिया बानों, बीडीसी अनिल कुमार, दीपा देवी, शंभूनाथ, हूब नारायण, गौरीशंकर, रमेश कुमार समेत दर्जना की तादाद में शिकायत करने वाले ग्रामीणों ने बताया कि किशुनदेवपुर ग्राम को लोहिया गांव में शामिल किया गया है।


लेकिन, गांव में लोहिया आवास के लिए मानक के अनुरूप लाभार्थियों का चयन नहीं किया गया है। यही हाल समाजवादी, विधवा, आदि पेंशन और राशन कार्ड के लाभार्थियों के चयन में है। आरोप है कि अधिकारियों की मिलीभगत से पात्रों के चयन में धांधली की गई। इसके चलते गांव के गरीब, असहाय और पात्र लोग शासन की लाभकारी योजनाओं से वंचित हो रहे हैं। आरोप लगाया कि जो पात्र नहीं हैं, उन्हें भी लोहिया आवास लाभार्थी बना दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें