फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: 2203 प्रवासियों की थर्मल स्क्रीनिंग

विज्ञापन
जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए खड़े प्रवासी। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। लॉकडाउन के तीसरे चरण में दूसरे प्रांतों से घर लौटे 2203 प्रवासियों की रविवार को अस्पतालों में थर्मल स्क्रीनिंग की गई। जांच के बाद सभी को घरों में 14 दिनों तक क्वांरटीन रहने की हिदायत देकर भेजा गया। बुखार और सर्दी से पीड़ित प्रवासियों को सोमवार को दोबारा जांच के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी को लेकर पूरा देश डेढ़ माह से लॉकडाउन है। तीसरे चरण में प्रवासियों की दिक्कत को देखते हुए गृह मंत्रालय ने आवागमन में राहत प्रदान किया। उसके बाद मुंबई, पुणे, सूरत, अहमदाबाद, बड़ौदा समेत देश के विभिन्न हिस्सों से प्रवासी निजी वाहनों, ट्रेनों से घर पहुंच रहे हैं। शनिवार की रात और रविवार को दिन में जिले में कुल 2203 प्रवासी पहुंचे। परिवार वालों के निर्देश पर सभी ने अस्पतालों में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में डॉ. अशोक पारासर की टीम ने 546 प्रवासियों की थर्मल स्क्रीनिंग की। महाराजा बलवंत सिंह जिला चिकित्सालय भदोही में 451 लोगों की जांच हुई। गोपीगंज के जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में कुल 300 जबकि उच्च शिक्षण संस्थान में 40 प्रवासियों की स्क्रीनिंग की गई। डीघ सीएचसी पर करीब 200 प्रवासियों और औराई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 400 की स्क्रीनिंग की गई। सुरियावां सीएचसी में कुल 260 प्रवासियों की जांच हुई। इसमें पट्टी बेजांव का 10 वर्षीय सूरज चौहान पुत्र राजकुमार चौहान को तेज बुखार था। इसी तरह कुसौड़ा की मानसी पुत्री विजय कुमार को भी बुखार होने पर सोमवार को दोबारा बुलाया गया।
विज्ञापन

चिकित्साधिकारी डॉ. विकास गिरी ने बताया कि सतर्कता से स्क्रीनिंग की जा रही है। बुखार, खांसी, सांस लेने में दिक्कत होने पर स्वैब जांच के लिए भेजा जाता है, हालांकि बच्चों में सफर के कारण भी बुखार होता है। जिसको देखते हुए उनकी दुबारा स्क्रीनिंग की जाएगी। इस मौके पर स्वास्थ्य कर्मी सुशील पाठक, प्रकाश चंद्र, अरविंद आदि रहे। बताते चलें कि अस्पतालों में जांच कराने के लि ए पहुंचने वाले सर्वाधिक प्रवासी मुंबई और सूरत के दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें