फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबूझ हाल में मां-बेटी जलीं, मौत

Sun, 25 Sep 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
औराई थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में शुक्रवार की रात मां-बेटी की संदिग्ध हाल में जलकर मौत हो गई। हादसे से इलाके           में सनसनी फैल गई। विवाहिता की मां ने थाने में तहरीर देकर दामाद पर बेटी को जलाकर मारने की आरोप लगाया।              तहरीर मिलने के बाद पुलिस हरकत में         आ गई। 
विज्ञापन

विक्रमपुर गांव निवासी अशोक दलित की शादी आठ साल पूर्व हरि नारायणपुर गांव की गुड्डी के साथ हुई थी। शादी के बाद गुड्डी को दो बेटियां हुई। शुक्रवार की रात अचानक गुड्डी की कमरे से आग की लपटें देख सभी परेशान हो गए। घर के सदस्यों और ग्रामीणों ने किसी तरह आग को बुझाया लेकिन तब तक गुड्डी (28) और उसकी दो बेटियां शीतल (पांच)        और आंचल (तीन) गंभीर रूप से         झुलस गई। आनन-फानन में तीनों को औराई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में            भर्ती कराया। जहां शीतल को डाक्टरों ने म़ृत घोषित कर दिया। 
आंचल और गुड्डी की हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी के कबीरचौरा अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान गुड्डी की मौत हो गई। हादसे से घर में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। उधर इस मामले में दूसरी ओर विवाहिता गुड्डी की मां गेना देवी ने औराई थाने में तहरीर देकर गुड्डी के पति अशोक दलित पर जलाकर मारने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन

तहरीर मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी लेकिन            वह नहीं मिला। क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई               की जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें