फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में लाठीचार्ज पर लेखपालों ने जताया गुस्सा

Fri, 02 Sep 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 पे-बैंड बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर कई दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे लेखपालों ने लखनऊ में लाठीचार्ज के बाद बृहस्पतिवार को यहां जिला मुख्यालय पर फिर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार और उनके अधिकारियों के खिलाफ भड़ास निकाली। साथ ही लखनऊ में हुए लाठीचार्ज को घृणित बताकर निंदा की। 
विज्ञापन

बता दें कि जिले में धरना देने के बाद बुधवार को लखनऊ पहुंचे लेखपालों पर लाठीचार्ज की गई थी। लेखपालों ने कहा कि पदीय दायित्वों के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के कार्यों में भी सहयोग करते हैं। फिर भी पे-ग्रेड समेत छह सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से उदासीनता बरती जा रही है। ऐसे में लखनऊ में धरना देने पर वहां के एडीएम ने लेखपालों पर लाठीचार्ज कराया। जो निंदनीय है। संगठन अध्यक्ष कामेश्वर नाथ, मंत्री धर्मराज, लेखपाल संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष बेलाल अहमद अंसारी, राजेंद्र प्रसाद, कृष्ण कुमार, रमाशंकर, ऊराम नारायण,        शीतला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें