फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: थानाध्यक्ष पर कार्रवाई न होने पर न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज अधिवक्ता बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ बदसुलूकी करने वाले थानाध्यक्ष के खिलाफ जब तक कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

भदोही बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र कुमार बिंद एड. की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता लाल बहादुर यादव एड. के साथ चौरी थानाध्यक्ष की ओर से अभद्र व्यवहार पूरी तरह से गलत है। थानाध्यक्ष ने वरिष्ठ अधिवक्ता को अपमानित किया।
बताया कि इस प्रकरण को लेकर अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी भदोही से मिलकर पत्रक सौंपा। जिसमें बकरीद बाद जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक न तो जांच की गई और न ही कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

जिसको लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश है। इस दौरान विनोद कुमार उपाध्याय, प्रदीप कुमार त्रिपाठी, आजाद कुमार, संदीप यादव, जय सिंह, अशोक कुमार दुबे, महेंद्र कुमार मिश्रा, अशोक श्रीवास्तव, दशरथ, सोभनाथ, मुलायम सिंह यादव, अशोक कुमार पासी, प्रशांत कुमार मिश्रा, गंगाराम यादव आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें