फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हवा की बदली दिशा, दिन-रात का तापमान एक डिग्री बढ़ा

विज्ञापन
शाम के समय आसमान में छाया बादल। संवाद
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की कमी का असर जिले में माैसम साफ तौर पर दिखने लगा है। बुधवार को दिन और रात के तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 38 से बढ़कर 39 डिग्री और न्यूनतम 29 से 30 डिग्री पहुंच गया। दिन में गर्म तो रात में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अब तापमान में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को अन्य दिनों की अपेक्षा धूप तेज रही। सुबह 10 बजे से ही तल्ख धूप ने लोगों को परेशान किया। दोपहर 12 बजे के बाद सड़कों पर आवागमन कम हो गया। मौसम में बदलाव बीते एक सप्ताह से जारी है। बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। जिला अस्पताल में सर्दी, बुखार के अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। दोपहर तीन बजे के हवा की दिशा में बदलाव हुआ। पश्चिमी से पूरवा हवा चलने लगी। इससे आसमान में हल्के बादल दिखे। हवाओं में नमी होने से गर्मी से राहत मिली है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां प्रभारी डॉ. अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि शुष्क पछुआ हवा चलने के कारण तापमान में वृद्धि देखी गई है। बताया कि आगामी दो दिनों तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। सफर के दौरान गमछे से चेहरा ढंक कर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें