फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली चाय प्रकरण में लान संचालक तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज के मिर्जापुर रोड स्थित एक शादी लान में शनिवार को जहरीली चाय पीने से अचेत हुई सात महिलाओं समेत दो बच्चों के मामले में पुलिस ने रविवार को लॉन संचालक को तलब कर लिया। पीड़ितों की तहरीर पर कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए प्रकरण के राजफाश की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच ने संभाला है।
विज्ञापन

तिवारीपुर-बैदा निवासी राजेंद्र मिश्रा ने आरोप लगाया था कि भतीजी की शादी के लिए सात मई को लान बुक किया गया था। बारातियों का स्वागत और शादी संपन्न होने के बाद जब विदाई का समय आया तो कृष्णा देवी, शिवराजी देवी, उपासना देवी, नीलम देवी, सुषमा देवी निवासी नागमलपुर और सरिता देवी, सरोजा देवी, आलोक व एक अन्य बालक अचेत मिले। अचेत होने का कारण यह था कि शादी के समय सर्व चाय को पीकर सभी गहरी नींद ले रहे थे। जब विदाई करते समय सभी जगाने का प्रयास हुआ तो कोई टस से मस नहीं हुआ। अनहोनी की शंका होने पर सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी पर पुलिस ने पहुंच कर पूछताछ करते हुए एक-एक बिंदु पर जांच शुरू कर दिया। प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने कहा कि मामले में शीघ्र ही सफलता मिलेगी।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें