फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: महिलाओं ने रचाई मेंहदी, गाए मंगलगीत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। राष्ट्र सेविका समिति, ज्ञानपुर नगर इकाई की ओर से शनिवार को पुरानी बाजार स्थित हनुमान मंदिर में हरियाली तीज का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। महिलाओं ने एक-दूसरे को मेंहदी लगाई। इसके अलावा श्रावण मास को लेकर भजन-कीर्तन भी गाए।
विज्ञापन

राष्ट्र सेविका समिति के नगर संपर्क प्रमुख रीना सिंह ने कहा कि आज के आधुनिकता के युग में हमारी पुरानी विरासत लोकगीत कजरी के प्रति रुचि कम हो रहीं है। ऐसे में महिलाओं को इससे जोड़ने के लिए इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए। कहा कि अपने देश की संस्कृति के प्रति लोगों का झुकाव बढ़े इसके लिए नई पीढ़ी को जागरूक रहने की आवश्यकता है। इस दौरान सौम्या सिंह, अनन्या जायसवाल, मनीषा अंबेस्ट, पूजा मिश्रा, प्रतिमा, सुषमा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें