काशी नरेश विश्वविद्यालय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। तीन दिसंबर तक ऑनलाइन समर्थ पोर्टल पर फाॅर्म भरा जाएगा। सभी संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों, विभाग प्रभारियों और संबद्ध समस्त राजकीय एवं स्व-वित्तपोषित महाविद्यालयों के प्रबंधक / प्राचार्यों को इसका आदेश जारी कर दिया गया है।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि छात्र-छात्राएं https://kashinareshuniversity.samarth.edu.in/ पर आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा आवेदन पत्र के सत्यापन की अंतिम तिथि चार दिसंबर, परीक्षा शुल्क वाउचर जनरेट करके निर्धारित शुल्क जमा करने की तिथि पांच दिसंबर और सभी महाविद्यालयों को सत्यापन किए गए परीक्षा आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में पांच दिसंबर तक जमा करना होगा। उन्होंने बताया कि स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं दिसंबर के दूसरे सप्ताह में शुरू होगी। संवाद