उच्च शिक्षा मंत्रालय ने महात्मा गांधी नेशनल काउंसिल फार रूरल एजूकेशन अंतर्गत काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को डिस्ट्रिक्ट ग्रीन चैंपियन अवार्ड 2020-21 के लिए चयनित किया है।
इस संबंध में बृहस्पतिवार को डीएम आर्यका अखौरी ने प्राचार्य पीएन डोंगरे को अवार्ड देकर उत्साह बढ़ाया। इस संबंध में प्राचार्य ने बताया कि यह सम्मान समाज के लोगों में स्वच्छता, शौचालय उपयोग को बढ़ावा देने, ऊर्जा संरक्षण, पोस्ट कोविड में जागरूकता अभियान के लिए मिला है जो बड़ी उपलब्धि है। डीएम ने कहा कि अवार्ड छोटा हो या बड़ा सम्मान और पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। आगे भी महाविद्यालय प्रशासन अपनी उपलब्धियों से गौरवान्वित अवार्ड हासिल कर सकता है। प्राचार्य ने प्राचार्यों, शिक्षकों के प्रति आभार जताया।