फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः जानिए कौन है भारत की टी-20 टीम में चयनित भदोही का 'सिक्सर किंग' शिवम 

Fri, 25 Oct 2019 12:06 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
शिवम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुंबई की पिच जिले के युवाओं के लिए मुफीद साबित हो रही है। अंडर-19 में यूपी के भदोही का यशस्वी जायसवाल जहां भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहा है, वहीं अब शिवम दूबे मुख्य टीम की टी-ट्वेंटी टीम में शामिल होकर जिले की माटी की खुशबू दुनियाभर में बिखेर दी है।
विज्ञापन


भदोही-वाराणसी मार्ग के मानिकपुर गांव निवासी शिवम के पिता राजेश दुबे मुंबबई में दूध के व्यापारी है। शिवम का जन्म मुंबई में ही हुआ और उसकी पढ़ाई-लिखाई और प्रैक्टिस सबकुछ मुंबई में ही हुई, लेकिन परिवार हर साल यहां गांव आता है।

करीब 25 साल के शिवम 15 साल से क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन वह सुर्ॲख़यों में तब आए, जब बड़ौदा के खिलाफ रणजी मैच में लगातार पांच छक्के और मुंबई ट्वेंटी लीग में प्रवीण तांबे की पांच गेंदों पर लगातार पांच छक्के लगाए। करीब आठ से नौ माह पूर्व आईपीएल में उनका चयन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के लोगों को इस बात का गर्व है कि भले ही शिवम की पैदाइश मुंबई में हुई हो, लेकिन उनके पिता सहित परिवार के अन्य लोगों की जन्मस्थली और कर्मस्थली मानिकपुर ही रही है। परिवार वालों का कहना है कि शिवम ने टीम में मुकाम बनाने के लिए जी-तोड़ मेहनत की।

टीम इंडिया में शामिल हुए शिवम तीन बहनों के बीच इकलौता भाई हैं। काफी मन्नत के बाद उनका जन्म हुआ था। अमर उजाला से बातचीत करते हुए शिवम के काका पूर्व सांसद रमेश दुबे ने कहा कि शिवम ने पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। जल्द ही टेस्ट और वन-डे टीम में भी वह शामिल होंगे। टीम इंडिया में बॉलिंग आलराउंडर की कमी है। शिवम उसकी भरपाई कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें