फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: चितईपुर में कोटे की दुकान पर चाकूबाजी, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। चितईपुर में मंगलवार की शाम को कोटे की दुकान पर राशन के लिए विवाद में चाकूबाजी की घटना हो गई। इसमें एक पक्ष से आनंद प्रसाद बिंद 48, राम अछैबर 30 वर्ष, अतुल कुमार 42 वर्ष, अखिलेश 27 वर्ष घायल हो गए। घायलों का उपचार सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। चितईपुर ग्राम सभा कोटे की दुकान जानकी देवी संचालित करती हैं। धीरपुर गांव का निवासी सूरज राशन लेने के लिए गया था। आरोप है कि इस दौरान गेहूं के लिए विवाद हो गया। राशन लेने गया युवक केवल गेहूं लेने पर अड़ गया, इसको लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान युवक चाकू से प्रहार करके पूर्व प्रधान आनंद प्रसाद, राम अछैबर, अतुल कुमार तथा अखिलेश बिंद को घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें