फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंग की डोर पर मोदी-ओबामा की दोस्ती

Sun, 11 Jan 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 गणतंत्र दिवस पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के दिल्ली आगमन को लेकर जहां तैयारी चल रही है वहीं त्यौहारों पर दोनों राष्ट्राध्यक्षों की धूम शहर से लेकर गांव तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


 त्यौहारों पर बिकने वाली पतंग भी गांव-गांव तक मोदी और ओबामा की दोस्ती को दर्शा रही है। युवा भी उन पतंगों को खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।


पिछले कई सालों से त्यौहारों के समय पतंगों पर बालीवुड  फिल्मी सितारों के साथ क्रिकेटरों की झलक दिखती थी लेकिन 2014 से यह नजारा बदला-बदला नजर आ रहा है। लोकसभा चुनाव के पहले से ही जहां           पतंगों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छाए हुए हैं वहीं अब उनके करीबी  दोस्त में शामिल अमेरिकन  राष्ट्रपति बराक ओबामा भी नजर आने  लगे हैं।


पतंग की डोर जरिए बराक ओबामा और नरेंद्र मोदी की           दोस्ती की झलक गांव तक पहुंच गई है। युवाओं में ओबामा- नरेंद्र मोदी पतंग की अधिक डिमांड          है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस संबंध में दुकानदार रामकुमार ने बताया कि सबसे अधिक कीमत पर बिकने के बाद भी इस पतंग को युवा अधिक खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें