फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: किन्नर बनकर वसूली करना पड़ा महंगा, असली वाले पहुंचे तो खुली पोल, सिर मुंडवाकर पोती कालिख

Thu, 28 Oct 2021 06:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

भदोही जिले में एक शख्स किन्नर बनकर घूम रहा था और बाजार में वसूली कर रहा था। जब असली वाले किन्नर वहां पहुंचे तो उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
किन्नर बनकर घूम रहे युवक को पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में किन्नर बनकर लोगों से वसूली करने वाले एक व्यक्ति का गुरुवार को भांडा फूट गया। किन्नरों की एक टोली ने उसको रंगे हाथों पकड़कर खुलासा किया। उसे पकड़कर उसका सिर मुंडवाया और कालिख पोतकर छोड़ दिया। दोबारा ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई कराने की चेतावनी देकर उसे छोड़ दिया।

विज्ञापन


लोगों ने बताया कि ज्ञानपुर क्षेत्र के मोढ़ बाजार में एक व्यक्ति किन्नर का रूप बना कर लगभग एक माह से अवैध वसूली कर रहा था। गुरुवार को कुछ किन्नरों को इसकी जानकारी हुई तो वे उसके पास पहुंच गए। उससे जब नाम, पता आदि की जानकारी लेने का प्रयास किया तो किन्नर बना व्यक्ति भागने लगा।

तभी किन्नरों की टोली ने उसे पकड़ लिया और जानकारी ली तो पता चला कि वह पुरूष है। करीब दो घंटे तक यह ड्रामा चलता रहा। तभी कुछ और किन्नरों की टोली आ गई। सभी ने मिलकर फर्जी किन्नर का सिर मुडंवाया और कालिख पोतकर छोड़ दिया। चेतावनी दी कि अगर दोबारा कहीं इस तरह का कृत्य करने की जानकारी मिली तो कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें