फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीट्रैप का सरगना गिरफ्तार, सेना का जवान बनकर युवाओं को लगाता था चूना

Sat, 27 Mar 2021 07:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

  • भरतपुर राजस्थान का निवासी है आरोपी, भेजा गया जेल
विज्ञापन
पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले की साइबर सेल और औराई पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल (हनीट्रैप) करने वाले गैंग के सरगना को घोसिया से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तीन मोबाइल, दो सिम और 500 रुपये बरामद किया गया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा गया। 

विज्ञापन

 
औराई के हमीदपट्टी निवासी राम सागर शुक्ल ने राहुल शर्मा और रहीस खान निवासी अज्ञात के खिलाफ जालसाजी सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में कहा गया था कि उसके बेटे की अश्लील वीडियो बनाकर बलैकमेल किया जाने लगा। उसके बाद गूगल पे और फोन के माध्यम से कई किस्तों में पांच लाख रुपये लिए गए। 

एसपी रामबदन सिंह ने गिरफ्तारी के लिए एएसपी और सीओ औराई को जिम्मेदारी सौंपी। शनिवार को दोपहर मुखबिर की सूचना पर साइबर सेल और औराई पुलिस ने हनीट्रैप गैंग के शातिर अभियुक्त रहीस खान निवासी भरतपुर राजस्थान को घोसिया स्टेट बैंक के पास से गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सीओ औराई अजय कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी रहीस खान पुत्र कुल्लू निवासी रुस्तमपुर, पोस्ट टेस्की, तहसील नगर थाना सिकरी जनपद भरतपुर (राजस्थान) ने स्वीकार किया कि यूपी, हरियाणा, दिल्ली, आंध्रप्रदेश के सीधे-साधे लोगों को फेसबुक, मैसेंजर, व्हाट्सएप  और पिपरमेंट एप के माध्यम से लड़की बनकर अश्लील बातें करता था। 

जब अधिक बात होने लगती तो बातों में फंसाकर सामने वाले को नग्न कराकर अश्लील विडियो काल की स्क्रीन रिकार्डिंग कर लेते थे। रिकार्डिंग को उसके व्हाट्सएप  सहित अन्य माध्यमों से भेजकर धमकी दी जाती है। सेना का जवान बनकर और फर्जी दस्तावेज बनाकर एप पर सस्ते दाम पर दुपहिया, चार पहिया बेचने के नाम पर भी लोगों के साथ ठगी करता है। 

पुलिस ने बताया कि  जिससे फोन पर बात हुई थी उसी से दो लाख देने की बात कहकर औराई बुलाया गया था। पैसे लेने के लिए रहीस आया था और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी टीम में अरविंद यादव, राधेश्याम कुशवाहा, अंकित त्रिपाठी, अमित कुमार राय, नागेंद्र पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें