फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खो-खो टीम अयोध्या हुई रवाना

विज्ञापन
अयोध्या रवाना होने वाली बालिकाओं की खोखो टीम। स्रोत- स्वयं
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय सेवापुर की खो-खो टीम रविवार को राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अयोध्या रवाना हो गई। टीम शाम 4 बजे निजी बस से रवाना हुई। उनके साथ पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुकरौठी की प्रिंसिपल मनोरमा देवी और शिक्षक मिथिलेश मौर्य व कमला देवी भी गई है।
विज्ञापन

टीम के मुख्य कोच मंजय यादव ने बताया कि अयोध्या स्टेडियम में 9 से 11 मार्च तक होने वाली खो-खो प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए टीम रवाना हुई है। प्राइमरी टीम में कोमल पटेल, परी यादव, शूभी यादव, मौसम यादव, रितिका यादव, शिमरन मौर्य, अंजलि मौर्य, इशिका यादव, परी मौर्य, आकांक्षा मौर्य और पूर्व माध्यमिक स्तरीय टीम लाजो यादव, नीतू यादव, ज्योति यादव, आयुषी मौर्या, शिवानी पटेल, जागृति यादव, प्रिया यादव, अंकिता यादव, प्रियल मौर्या, रागिनी गुप्ता शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें