चकमान्धाता स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शतरंज खेलते बच्चें। स्रोत संगठन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को श्रीजन लर्निंग हब फाउंडेशन व भदोही डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की ओर से मिनी स्टेडियम, चकमानधाता में महिला शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां ने शतरंज की बिसात पर अपनी प्रतिभा दिखाई। चेशुभारंभ भाजपा नेता प्रियंका जायसवाल ने किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच देना सबकी जिम्मेदारी है। प्रतियोगिता में कुल छह राउंड खेले गए। इसमें काजल प्रथम, आराधना द्वितीय और नैंसी यादव तीसरे स्थान पर रही।
सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल और सीओ लाइन चमन सिंह चावड़ा ने विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल, सर्टिफिकेट और चेस बोर्ड देकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली शीर्ष 30 प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया।
इस मौके पर भदोही डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष अमन कुमार गुप्ता, श्रीजन लर्निंग हब फाउंडेशन के संस्थापक प्रभात यादव, मुख्य आर्बिटर अमन गुप्ता, डिप्टी चीफ आर्बिटर अंकित यादव, श्लोक साहू, प्रेरणा यादव, चांदनी बिंद, सानिया अंसारी मौजूद रही। संवाद