फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 26 अगस्त को रखें हरतालिका तीज का व्रत, सुबह ढाई, शाम को डेढ़ घंटे रहेगा शुभ मुहूर्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हरतालिका तीज 26 अगस्त को है। इस दिन सुबह ढाई घंटे और शाम को डेढ़ घंटे का शुभ मूहुर्त है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 5.56 बजे से 8.31 बजे तक और शाम को 4.45 से 6.15 तक पूजा का मुहूर्त है। इस दिन शुभ मुहूर्त में सुहागिन महिलाओं को पूजा करनी चाहिए। यह कहना है फकीरपुर बैदा शनिधाम के महराज विनय पांडेय का। उन्होंने बताया कि तीज पर्व की दो तिथियों से लोगों को भ्रामकता हुई है, असल में भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि हरतालिका तीज मंगलवार को ही है।
बताया कि इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। दिन भर निर्जला व्रत रहने के बाद शाम को विधि विधान पूर्वक मां पार्वती और भगवान शिव की स्तुति करती है।
विज्ञापन

अगले दिन व्रत का पारण करती है। यह भगवान शिव और मां पार्वती का पर्व है। खासकर इस दिन मां पार्वती को प्रसन्न करने के लिए विवाहित महिलाएं व्रत रखती हैं।
विज्ञापन

इस दिन शुभ मुहूर्त में माता पार्वती और भगवान शिव की श्रद्धा पूर्वक पूजा-अर्चना करने से सुहागिन महिलाओं को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
यह कठिन व्रत है। इस दिन व्रती महिलाएं बिना जल और भोजन के पूरे दिन उपवास रहती है, जो अगले दिन पूजन अर्चन करने के बाद जल ग्रहण करती है।
गोपीगंज के कपड़ा व्यापारी अनिल जायसवाल ने बताया कि बाजार में तीज पर्व की राैनक छा गई है।
दुकान पर 500 से पांच हजार रुपये तक की साड़ी बिक रही है। इसके अलावा महिलाएं हरी चुड़ी और शृंगार का सामान खरीद रही हैं। ज्ञानपुर, भदोही, चौरी, औराई, सुरियावां क्षेत्र में कपड़े की दुकानों पर तीज पर्व की खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ दिखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें