कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक फाइनेंस बैंक के क्रेडिट ऑफिसर को फाइनेंस का पैसा मांगने पर गाली गलौज कर जान से मारने और फायर करने के आरोपी रामेश्वर को गिरफ्तार किया।
कोठरा कठारी मार्ग चकजोधी से गिरफ्तार आरोपी के पास से एक तमंचा मिस, फायर, कारतूस, मोटरसाइकिल बरामद की। उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, औराई शाखा के क्रेडिट ऑफिसर दीपक मौर्या ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 18 अगस्त को वह अपने सहकर्मी राजीव शुक्ला (ट्रेनिंग क्रेडिट ऑफिसर) के साथ ग्राम महदेपुर, थाना औराई से समूह किस्त का पैसा वसूलकर वापस लौट रहा था।
इस बीच हाईवे पर चढ़ने से पहले रामेश्वर कुमार विश्वकर्मा व लवकुश पासवान ने मोटरसाइकिल से ओवरटेक कर उसकी मोटरसाइकिल रोकी। उसपर फायरिंग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मेघीपुर कैयरमऊ, औराई निवासी आरोपी को जेल भेज दिया।