फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कायाकल्प की टीम ने देखी जिला चिकित्सालय की हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ से आई मिशन कायाकल्प की दो सदस्यीय टीम ने शनिवार को महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय की हकीकत देखी। अस्पताल की सुविधाओं, संसाधनों और उपकरण का आंकलन किया। परिसर में कराए गए कार्याें को देखा। इसके बाद सीएमएस के कक्ष में कागजों की गहन जांच की।
विज्ञापन

टीम ने समीक्षा के दौरान अस्पताल में कराए गए कार्य और मैनेजमेंट व्यवस्था की प्रशंसा की। बीते साल जिला अस्पताल कायाकल्प में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। कायाकल्प की डॉ. प्रियंका त्रिपाठी ने टीम के साथ अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी भवन, इमरजेंसी, लेबर रूम, एनआरसी, लैब, दवा कक्ष, ऑपरेशन थियेटर सहित विभिन्न वार्डों का मौका मुआयना किया। कायाकल्प टीम को लेकर सुबह से ही तैयारी शुरू रही। सीएमएस डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि टीम ने विभिन्न पहलूओं को देखा। पहले की अपेक्षा अस्पताल में जनहित को देखते हुए कई कार्य कराए गए हैं। कई उपकरण भी आए हैं। इसका लाभ मरीजों को मिल रहा है। इस मौके पर सौम्या मिश्र, प्रदीप यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें