फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार नकदी समेत लाखों के आभूषण चोरी

विज्ञापन
जोगिनका गांव में चोरी के बाद खाली मिले आभूषण के डिब्बे। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली के जोगिनका गांव में बीती रात मनबढ़ चोरों ने एक रिहायशी मकान में घुसकर 50 हजार नकदी समेत लाखों के आभूषण चुरा ले गए। शनिवार की सुबह जानकारी होने पर परिवार में हाय-तौबा मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी रही।
विज्ञापन

पीड़ित अजय सिंह ने बताया कि छह जुलाई को उनकी पुत्री की शादी है और परिजन उसी तैयारी में जुटे हैं। बीते रात चोर छत के रास्ते मकान के अंदर पहुंच कर आलमारी, अटैची, बाक्स को खंगाल कर नकदी समेत चोर सोने की अंगूठी, दो सोने की चूड़ी, एक चांदी की पैजनी, एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी झुमका, आधा किलोग्राम चांदी के सिक्के, सोने की कील चोरी कर उठा ले गए। कमरों के अंदर टूटे बाक्स-अटैची, आलमारी, बिखरे सामान को देखकर यही अंदाजा लगाया जा रहा था कि बेखौफ होकर चोरों ने चोरी को अंजाम दिया होगा। परिवार के सभी लोग उसी मकान में सो रहे थे लेकिन उनको भनक तक नहीं लग सकी। गहरी नींद में सोने वाले परिजनों के कमरे की कुंडी भी चोरों ने बाहर से चढ़ा दिया था। खोजबीन करने पर मकान से कुछ दूर आभूषणों के खाली डिब्बे मिले। घटना की भनक लगने पर जुटे ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि इस समय पुलिस गश्त नहीं कर रही है। इसी की वजह से चोरी, छिनैती, राहजनी, जहरखुरानी जैसी घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। किसी तरह मध्यम वर्गीय परिवार महामारी के दौर में पुत्र-पुत्रियों की शादी के लिए धन और दो वक्त की रोटी का जुगाड़ कर रहा है। ऐसे में पुलिस की लापरवाही से बेखौफ चोर घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। सीओ सदर एके सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है जिसकी जांच कराकर चोरों के खिलाफ सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें