फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: भदोही में ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी करने के मामले में बड़ी कार्रवाई, जेई व एसएसओ निलंबित, तीन बर्खास्त

Sat, 28 Feb 2026 09:33 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Bhadohi News: भदोही जिले में ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी होने का मामला सामने आया। इसका खुलासा होने पर जेई व एसएसओ को निलंबित करने के साथ ही संविदा पर तैनात तीन एसएसओ (सब स्टेशन ऑपरेटर) को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही विद्युत वितरण खंड के ममहर उपकेंद्र पर लगे 10 केवीए के ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी होने का मामला सामने आया है। ट्रांसफॉर्मर के आसपास कुछ मात्रा में तेल फैला मिला पाया गया है। शुरूआती जांच के बाद अधिशासी अभियंता भदोही एसके सिंह ने बिजली निगम के एक जेई भानु प्रताप सिंह, एसएसओ आलोक कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। वहीं, संविदा पर तैनात तीन एसएसओ (सब स्टेशन ऑपरेटर) को सेवा से बर्खास्त कर दिया। मामले में एसडीओ विजय कुमार यादव को नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
जिले में ज्ञानपुर और भदोही दो डिविजन हैं। जहां से 29 उपकेंद्रों के 100 फीडरों से जिले में बिजली आपूर्ति की जाती है। ममहर उपकेंद्र पर 10 केवीए और पांच केवीए के लगे ट्रांसफॉर्मर से पांच फीडरों पर विद्युत आपूर्ति की जाती है। 24 फरवरी की रात में 10 केवीए के ट्रांसफॉर्मर से ऑयल चोरी हो गया। जेई भानु प्रताप सिंह ने तीन संविदा कर्मचारियों के खिलाफ चौरी थाने में तहरीर देकर जिम्मेदारी पूरी कर ली। आरोप लगाया कि ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी किया गया है।
विज्ञापन

तेल चोरी होने के बाद 10 केवीए ट्रांसफॉर्मर से आपूर्ति ठप हो गई। पांच केवीए के ट्रांसफॉर्मर से परसीपुर, अवसानपुर, गिर्दबड़गांव, जगरनाथपुर और साउपुर फीडर से किस्तों में आपूर्ति की जाने लगी। विभाग ट्रांसफॉर्मर से ऑयल गिरने की बात कहकर मामले को दो दिनों तक दबाने में लगा रहा।

इसे भी पढ़ें; Holi: दो मार्च को होलिका दहन, चार को होली, जान लें मुहूर्त; प्रतिपदा में रंगोत्सव का उत्सव

इधर, लगातार हो रही बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान हो गए। शुक्रवार को सूचना मिलने पर अधिशासी अभियंता एसके सिंह उपकेंद्र पर जांच करने पहुंचे। प्रथम दृष्टया लापरवाही मिलने पर उन्होंने जेई भानु प्रताप सिंह, एसएसओ आलोक कुमार सिंह को निलंबित कर दिया। संविदा के एसएसओ मंडल मिश्रा, सूरज कुमार और लालमणि को सेवा से बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें