तीन मई की रात में धरनारत पहलवान बेटियों को जंतर-मंतर से जबरन उठाने की कोशिश की गई। राष्ट्रपति को दिए पत्रक में दिल्ली पुलिस में कार्यरत जवानों को चिन्हित कर कार्रवाई न होने पर भाकियू आगे की रणनीति तैयार करने के लिए विवश होगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार यादव, जिला मंत्री राजेंद्र प्रसाद पाल आदि रहे। उप निरीक्षक संजय कुमार यादव ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित पत्रक सौंपा जिसे राष्ट्रपति तक भेज दिया जाएगा।