फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: टोल प्लाजा के पास लेन बंद करने से लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। लालानगर टोल प्लाजा के पास कुछ लेन बंद कर दिए जाने के कारण रविवार को वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। तीन किमी लंबा जाम लगने के वजह से वाहन चालकों की फजीहत हुई। जाम का क्रम रविवार को पूरे दिन बना रहा। धूप में राहगीर काफी परेशान रहे।
विज्ञापन

लालानगर टोल प्लाजा पर आए दिन कोई न कोई समस्या सामने आती रहती है। कुछ दिन पहले ही यात्रियों से दुर्व्यवहार करने के कारण दो टोलकर्मियों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे से रोजाना सात से आठ हजार छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। अधिक वाहनों को गुजरने के कारण टोल प्लाजा के पास दोनों पटरी पर कई लेन बनाई गई हैं।
रविवार को टोल प्लाजा की दोनों पटरी पर कुछ लेन को बंद कर दिया गया। इसके चलते रविवार को चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। टोल प्लाजा के पास करीबतीन किमी लंबा जाम लगा रहा। यह जाम दिन भर कभी कम होता तो कभी बढ़ जाता था। इससे तल्ख धूप के बीच यात्रियों को फजीहत उठानी पड़ी। वाराणसी से प्रयागराज की तरफ जा रहे कार चालक रघुवर दास ने कहा कि अक्सर हम इस मार्ग से गुजरते हैं और आए दिन इस टोल प्लाजा पर यहीं स्थिति देखने को मिलती है। एक अन्य यात्री ने बताया कि जाम के कारण तेज धूप में काफी परेशानी उठानी पड़ी। वे परिवार के साथ दर्शन को जा रहे थे। टोल प्लाजा मैनेजर श्यामवीर यादव ने बताया कि तकनीकी दिक्कत के कारण कुछ लेन को बंद करना पड़ा। जल्द ही सभी लेन चालू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें