फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज से भरी ट्रक पलटी,तीन घंटे तक जाम रहा बाबतपुर-भदोही मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। वाराणसी-भदोही मार्ग पर चौरी क्षेत्र के चकिया तिराहे के समीप शनिवार को एक अनाज लदा ट्रक पलट गया। इसमें को हताहत नहीं हुआ, लेकिन बीच सड़क ट्रक पलटने से सड़क पर यातायात जाम हो गया। तकरीबन तीन घंटे तक रोड पर वाहनों के पहिए नहीं हिले और लंबी कतार लगी रही। इससे लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

भदोही-बाबतपुर मार्ग पर चकिया तिराहा के पास ओवरटेक करने के चक्कर में अनाज लदा ट्रक सड़क पर ही पलट गया। साथ ही एक अन्य ट्रक का एक चक्का पटरी से नीचे उतरकर फंस गया। इससे मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। इंदिरा मिल से लेकर कपसेठी तक लगे भीषण जाम के कारण वाहन चालकों के अलावा आमजनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लंबी मशक्कत के बाद दोनों वाहनों को हटवाया। शनिवार को भोर में भदोही से वाराणसी की ओर अनाज लादकर एक ट्रक जा रहा था। जैसे ही ट्रक ने चकिया तिराहा पार किया, वैसे ही ओवरटेक करने के चक्कर में असंतुलित होकर पलट गया। घटना के बाद सकुशल बच निकले चालक-खलासी ने तो राहत की सांस ली, लेकिन बीच सड़क पलटे ट्रक ने यातायात का आवागमन बाधित कर दिया। अनाज की बोरियां सड़क पर बिखर गईं। वहीं जल्दबाजी में दूसरे ट्रक चालक ने जैसे ही साइड से आगे बढ़ने की कोशिश की, उसका चक्का पटरी से नीचे उतर कर धंस गया। अगल-बगल दो ट्रकों के कारण आवागमन में व्यवधान उत्पन्न हो जाने के कारण भीषण जाम लग गया। सुबह होते-होते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सड़क पर जाम के हालात ऐसे बन गए कि वाहनों की कतारें इंदिरा मिल और कपसेठी तक खत्म होने का नाम नहीं ले रही थीं। जाम में स्कूल जाने वाले वाहन ही नहीं बल्कि पैदल चलने वालों के सामने भी समस्या खड़ी हो गई। लोग झेल गए। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी प्रवीण शेखर ने ग्रामीणों के सहयोग से ट्रकों को हटवाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें