फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच अधूरी, आरोपी वीडीओ को दे दिया चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही ब्लॉक के बहुचर्चित ग्राम पंचायतों में शामिल पिपरिस में जांच में घिरे ग्राम विकास अधिकारी अरूण कुमार चौबे को महीने भर के अंदर दुबारा उसी गांव का चार्ज दे दिया गया। जिसको लेकर पंचायत राज विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अखिलेश प्रकाश पाल ने ग्राम विकास आयुक्त को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पांच माह पूर्व भाजपा नेता ने कमिश्नर, जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि पंचायत चुनाव के दौरान प्रशासक बनने के दौरान ग्राम विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास, सामुदायिक शौचालय सहित अन्य विकास कार्यों में गड़बड़ी किया। डीएम के निर्देश पर बीडीओ भदोही के नेतृत्व में जांच सौंपी गई। जांच को पारदर्शी बनाने के लिए वीडीओ को अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया। जांच अभी पूरी नहीं हुई, लेकिन शुक्रवार को उक्त वीडीओ को वहीं ग्राम पंचायत पुन: सौंप दी गई। जिसको लेकर तमाम सवाल उठने लगे। भाजपा नेता ने आयुक्त को पत्र भेजकर कहा कि सरकार भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलेरेंस पर काम कराना चाहती है, लेकिन अधिकारी उसका पलीता लगा रहे हैं। प्रभारी डीपीआरओ अभयराज ने कहा कि जांच की बात जानकारी में नहीं थी। अगर वीडीओ की जांच चल रही है तो उसे दिखवाकर अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें