गोपीगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड स्टेशन स्थित आरक्षण केंद्र में रविवार की सुबह इन्वर्टर की बैटरी फट गई। इससे सफाई कर्मी जयराम गौतम (35) घायल हो गया। अन्य कर्मियों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर है।
बनारस-रामबाग रुट का दोहरीकरण होने के बाद से स्टेशन के रखरखाव की व्यवस्था बेपटरी हो गई है। एक सप्ताह पहले सिलिंग पंखा प्लेटफार्म पर गिर पड़ा था, हालांकि कोई यात्री घायल नहीं हुआ था। रविवार की सुबह आरक्षण केंद्र में इन्वर्टर की बैटरी फटने से सफाई कर्मी जयराम गौतम घायल हो गया। उसे आंख में गंभीर चोट आई है। स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी डिविजन अधिकारियों को दे दी गई है।