महराजगंज। औराई थाना क्षेत्र के लीलापुर उमरहा निवासी करन तिवारी (18) की वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनसराय चौकी अंतर्गत जगतपुर पीजी कॉलेज के समीप पिकअप के धक्के से मौत हो गई। मृतक इंटरमीडिएट का छात्र था।
लीलापुर उमरहा संत रविदास नगर भदोही निवासी करण तिवारी (18) बाइक से अपने किसी संबंधी को लेने वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन जा रहा था। जगतपुर पीजी कॉलेज के पास पहुंचा ही था कि अचानक पीछे से तेज रफ्तार पिकअप ने धक्का मार दिया। जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं चालक को सहित पिकअप को हिरासत में ले लिया है। छात्र दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा है। पिता बिरेंद्र तिवारी व माता का नाम रीता है। घटना के बाद परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता ट्रक चालक हैं।