फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम का हत्यारोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के बदरी गांव में दो दिन पूर्व हुई मासूम की हत्या के मामले में आरोपी त्रिलोकी गौतम को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने इब्राहिमपुर गांव से उसकी गिरफ्तारी दिखाई है।
विज्ञापन

गत 16 नवंबर को गांव निवासी रामकेवल गौतम का छह वर्षीय पुत्र परमेश्वर धान के खेत में दादा-दादी के साथ गया था। कुछ दूर स्थित अपने मड़हे में वह दोपहर में पानी पीने गया। उसी समय उसकी गला रेत कर हत्या कर दी गई। गोपीगंज कोतवाल केके सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने उसी दिन शक के आधार त्रिलोकी को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। बुधवार को फिर उसे इब्राहिमपुर से गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई। ज्ञानपुर सीओ भूषण वर्मा ने कहा कि हत्या में कुछ और लोगों के शामिल होने का आरोप परिजन लगा रहे हैं, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें