फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों का करे पालन,सुरक्षित रहेगी जिंदगी

विज्ञापन
यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम राजेंद्र प्रसाद। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। यातायात नियमों का पूरा पालन करें, तभी जिंदगी सुरक्षित रहेगी। उक्त बातें बुधवार को एआरटीओ कार्यालय से यातायात जागरूकता के लिए निकली रैली को हरी झंडी दिखाते हुए जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कही। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने भी रैली को झंडी दिखाई। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षित यातायात के लिए बनाए गए नियमों का पालन करना जरूरी है।
विज्ञापन

रैली के वाहनों पर यातायात पुलिस बचाव के बैनर, पोस्टर, पंफलेट, स्लोगन, ध्वनि विस्तारक यंत्रों को लगाकर जिले का भ्रमण किया। अधिकारियों ने लोगों को आगाह किया कि शासन-प्रशासन पखवारा, माह आदि के नाम पर अभियान चलाकर जागरूक करता है। बावजूद इसके छोटी-बड़ी सड़कों पर नियमों की अनदेखी की जाती है। इससे जिंदगी खतरे में पड़ जाती है। ठंड का मौसम शुरू होने के कारण कुहासे का भी सामना करना पड़ेगा। वाहन चलाते समय सभी मानक पूरा करने वाले कागजात, सीट बेल्ट बांधने, हेलमेट लगाने, मास्क का प्रयोग करने, भीड़भाड़ वाले बाजार में पार्किंग का पालन करने, कुहासे में डिपर का प्रयोग करने, तेज गति से वाहन न चलाने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें